{"_id":"694ee1a9f82ba1daa401271e","slug":"tension-in-mahavatpur-prem-satnams-last-rites-held-under-police-protection-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-144123-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महावतपुर में तनाव, पुलिस सुरक्षा में हुआ प्रेमी सतनाम का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महावतपुर में तनाव, पुलिस सुरक्षा में हुआ प्रेमी सतनाम का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
- बात करने से मना करने पर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। महावतपुर बावली गांव में बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। शुक्रवार को आत्महत्या करने वाले प्रेमी सतनाम का पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया। इसके चलते महावतपुर गांव में दिनभर पुलिस बल तैनात रहा।
महावतपुर गांव में बातचीत करने से इन्कार करने पर बृहस्पतिवार को सतनाम ने घर के बाहर ही तमंचे से प्रेमिका गुड्डन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शव को पेड़ से उतारा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घटना की जांच शुरू कर दी और अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार रात गुड्डन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि सतनाम के परिवार वाले पंजाब के ईंट भट्ठे से शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे। इस मामले में सीओ विजय कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए महावतपुर गांव में शुक्रवार को पुलिसबल तैनात कर दिया गया।
- पिता बोला, घर में सफाई करने की बात कहकर आया था सतनाम
पंजाब के ईंट भट्ठे से पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे कृष्णपाल ने बताया कि उनका बेटा सतनाम काफी समय से पंजाब में भट्ठे पर ही काम कर रहा था। तीस दिसंबर को सतनाम गांव में घूमने और घर में सफाई करने की बात कहकर आया था। इसके बाद फोन पर बातचीत हुई तो उसने जल्द ही ईंट भट्ठे पर वापस आने के बारे में कहा था।