{"_id":"65c78179765d8539dc052d0d","slug":"tender-process-for-widening-of-aminagar-sarai-pura-road-completed-baghpat-news-c-28-1-bag1001-109804-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अमीनगर सराय-पुरा मार्ग के चौड़ीकरण की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अमीनगर सराय-पुरा मार्ग के चौड़ीकरण की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा काम
Sun, 11 Feb 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत। लोक निर्माण विभाग ने अमीनगर सराय से पुरा महादेव मार्ग के चौड़ीकरण की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिस पर तीन-चार दिन में काम शुरू करा दिया जाएगा। जिसके लिए ठेकेदार 3.31 करोड़ रुपये कम बजट में चौड़ीकरण करने को तैयार हो गया है। सड़क का चौड़ीकरण होने से कांवड़ियों और दो जिलों के 20 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने डौला-हिसावदा-बुढसैनी-पुरा महादेव मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन से बजट मंजूर होने के बाद डौला-हिसावदा-अमीनगर सराय मार्ग का पहले सड़क निर्माण पूर्ण करा दिया, लेकिन अमीनगर सराय से पुरा मार्ग का निर्माण चौड़ीकरण को लेकर अटक गया था। जिसके बाद अफसरों ने अमीनगर सराय से पुरा महादेव मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। जिसके बाद 6.4 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 13.24 करोड़ रुपये बजट मंजूर कर दिया।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई। निविदा में शासन से मंजूर 13.24 करोड़ रुपये बजट के सापेक्ष ठेकेदार 9.93 करोड़ रुपये बजट में चौड़ीकरण करने को तैयार हो गया। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तीन-चार दिन में काम शुरू कराने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
- इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
अमीनगर सराय से पुरा मार्ग के चौड़ीकरण से बागपत जिले के सैडभर, बुढ़सैनी, मतानतनगर, हरियाखेड़ा, पुरा महादेव, मवीकलां, मवीखुर्द, हबीबपुर नंगला, डौलचा और मेरठ जिले के उकसिया, थिरोट, कल्याणपुर, उखलीना, डालमपुर, आटा चिंदौड़ी समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। जो नियमित रूप से इसी मार्ग से आवागमन करते है। उधर पुरा महादेव मंदिर में साल में दो बार आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओंं को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
- वर्जन-शासन से चौड़ीकरण की मंजूरी मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिसमें ठेकेदार 13.24 करोड़ बजट के सापेक्ष 25 फीसदी कम बजट में चौड़ीकरण को तैयार हो गया। जल्द ही चौड़ीकरण पर काम शुरू करा दिया जाएगा। कुलदीप निमेष, अवर अभियंता लोनिवि।