फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ten thousand prize crook arrested

Baghpat News: दस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand prize crook arrested
बड़ौत। बिजरौल के दस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने शनिवार को नगर की बिजरौल रोड से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बिजरौल गांव में छह जुलाई को जीतन पुत्र सुरेंद्र पर गांव के ही चार लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में नामजद आरोपी काले पुत्र खासे, सूरज पुत्र वेदपाल, अमित पुत्र अशोक निवासी बिजरौल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि चिराग पुत्र नरेंद्र निवासी बिजरौल फरार चल रहा था। इसके बाद चिराग ने गांव के ही विक्की पुत्र ओमवीर को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने चिराग की गिरफ्तारी को काफी प्रयास किए, लेकिन वह उनके हाथ नहीं चला। पुलिस ने चिराग पर दस हजार का इनाम घोषित किया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दस हजार का इनामी चिराग बिजरौल रोड से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फावड़ा व चाकू बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed