फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ten teams formed, sero survey will start in the district from September 4

दस टीमें गठित, जिले में चार सितंबर से शुरु होगा सीरो सर्वे

Tue, 01 Sep 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ten teams formed, sero survey will start in the district from September 4
- 40 गांवो में रैडम चेकिंग कर किया जाएगा सर्वे
विज्ञापन

- 1080 लोगों के ब्लड का सैंपल भेजा जाएगा लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए जिले में चार से छह सितंबर तक जिले में सीरो सर्वे किया जाएगा। जिले में दस टीमें 40 गांवों में रैंडम चेकिंग कर 1080 लोगों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजेगी। इसके लिए दो व तीन सितंबर को टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि कोरोना के सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में रैडम चेकिंग कर चार से छह सितंबर तक सीरो सर्वे किया जाएगा। जिन लोगों का सीरो सर्वे किया जाएगा, उनकी रिपोर्ट जांच के लिए लखनऊ भेजी जाएगी। सीरो सर्वे का उद्देश्य से यह पता लगाया जाएगा कि किस आबादी में कितने अनुपात में कोरोना से संक्रमित हुई है। सीरो सर्वे में किसी भी क्षेत्र के लोगों के खून के सीरम की जांच की जाएगी। इसमें लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडी की मौजूदगी के साथ पता लगाया जाएगा कि इनमें से कौन-कौन व्यक्ति कोरोना से संक्रमित थे और कौन-कौन ठीक हो चुके है। जांच के नतीजों के उपरांत कोरोना की चेन तोड़ने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। सर्वे के लिए जिले में दस टीमों को लगाया जाएगा। एक टीम एक दिन में कम से कम 20 लोगों के सैंपल लेगी।
विज्ञापन

एक टीम में होंगे पांच सदस्य
बागपत। सीरो सर्वे करने के लिए टीम में चार सदस्य होगें। इनमें एक चिकित्साधिकारी के अलावा एक एलटी, एक एएनएम तथा एक आशा सहित पांच सदस्य होंगे। आशा लोगों को सैंपलिंग के लिए जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार व बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिले में 40 गांवों के 1080 लोगों का सीरो सर्वे किया जाएगा। सर्वे के लिए टीम को मंगलवार व बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed