{"_id":"5f4be2258ebc3e0bfa2a652f","slug":"ten-hours-power-supply-stalled-citizens-upset-baghpat-news-mrt4986998130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप, नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप, नागरिक परेशान
विज्ञापन
- बिजलीघर में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति हुई बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। बिजलीघर पर तकनीकी खराबी के कारण कस्बे में दस घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे कस्बावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नागरिकों का कहना है कि पहले भी कई बार आपूर्ति बाधित हो चुकी है, लेकिन ऊर्जा निगम की व्यवस्था नहीं सुधरती।
बिजलीघर में तकनीकी खराबी के कारण शनिवार रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। सुबह 11 बजे तक आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात में गर्मी के कारण लोग जहां परेशान रहे, लघु उद्योग भी ठप रहे। कस्बा निवासी नगर रालोद अध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रेमशंकर शर्मा, मुकेश रुहेला, विजय मानव, सपा नगर अध्यक्ष सचिन कुमार राजपूत ने कहा कि बिजली आपूर्ति आए दिन ठप रहती है। करीब एक माह से बिजली व्यवस्था के कारण नागरिक परेशान हैं। लघु उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। नागरिकों ने कस्बे की बिजली व्यवस्था को को स्थायी तौर पर दुरुस्त कराने की मांग अधिकारियों से की।
शांति बनाए रखने के लिए यज्ञ किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में स्थित बिजलीघर पर शांति बनाए रखने के लिए नागरिकों ने हवन का आयोजन किया। हवन को दीपक शास्त्री ने संपन्न कराया। यज्ञ मान पूर्व सभासद सुनील चौधरी रहे। सुनील चौधरी ने बताया कि करीब एक माह से बिजली घर पर फाल्ट होता रहता है। जेई सतीश कुमार, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ विनोद कुमार, भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह, रालोद नगर अध्यक्ष चौधरी सुनील, नेपाल सिंह, भोलू पंडित, पूर्व सभासद अश्वनी, सचिन कुमार, जतिन आदि ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी।