{"_id":"5f39792d8ebc3e3d1458ce12","slug":"ten-hours-power-supply-interrupted-baghpat-news-mrt4963357175","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटीरी में दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टटीरी में दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
सोमवार की सुबह बिजलीघर पर रखे ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। बिजलीघर पर रखे ट्रांसफार्मर में सोमवार को आई तकनीकी खराबी से कस्बे सहित देहात क्षेत्र में दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। नागरिकों को जहां पेयजल की दिक्कत उठाई पड़ी, गर्मी ने भी परेशान किया। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने खराबी को ठीक किया। इसके बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी।
सोमवार की सुबह बिजलीघर पर रखे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब 10 घंटे तक बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। कस्बा निवासी सपा के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार राजपूत ने कहा कि कस्बे में आए दिन बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इस कारण आवश्यक कार्य लघु उद्योग धंधे, पशुओं को चारा काटने आदि की भारी परेशानी रहती है। चेतावनी दी है कि यदि कस्बे की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो विद्युत निगम के खिलाफ धरना दिया जाएगा। कस्बा निवासी समाजसेवी मुकेश रुहेला विजय मानव आदि ने भी विद्युत निगम के अधिकारियों से आपूर्ति में सुधार की मांग की है।