फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ten crore saplings will be planted in the state

प्रदेश में रोपे जाएंगे दस करोड़ पौधे

Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ten crore saplings will be planted in the state
प्रवीण शर्मा
विज्ञापन

बागपत। मनरेगा योजना के अंतर्गत प्रदेश में दस करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। इनमें से दो करोड़ पौधों का रोपण श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन कलस्टर योजना के अंतर्गत चयनित प्रदेश के 16 जनपदों में किया जाएगा। बागपत को साढ़े पांच लाख से अधिक पौधे रोपे जाने का लक्ष्य मिला है। मनरेगा के अपर आयुक्त ने डीएम को योजना के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर वृक्षारोपण के निर्देश दिए हैं।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन कलस्टर योजना के अंतर्गत जनपदों के गांवों का शहर की तर्ज पर विकास कराया जा रहा है। इन गांवों में तालाब के सुंदरीकरण, खेल के मैदान, जोगिंग ट्रैक, स्कूलों का कायाकल्प, बच्चों का ओपन जिम, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश के 16 जनपदों में दो करोड़ से अधिक पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बागपत को पांच लाख 78 हजार 640 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य मिला है। अपर आयुक्त मनरेगा/ स्टेट मिशन लीडर रुर्बन मिशन ग्राम्य विकास योगेश कुमार ने डीएम को भेजे पत्र में लक्ष्य के अनुरूप सामुदायिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों, स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

आगरा में कम और सौनभद्र का लक्ष्य अधिक लक्ष्य
- मनरेगा योजना के अंतर्गत आगरा में सबसे कम एक लाख 63 हजार 728 और सोनभद्र में सबसे अधिक 30 लाख 15 हजार 120 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
कलस्टर में चयनित जिलों में पौधारोपण का लक्ष्य
जिले का नाम लक्ष्य
चित्रकूट 1384560
गाजियाबाद 258240
कुशीनगर 1317600
गौतमबुद्धनगर 206760
फिरोजाबाद 1038360
मिर्जापुर 2005680
लखनऊ 1039200
बागपत 578640
प्रयागराज 2505600
बरेली 1803240
वाराणसी 643080
श्रावस्ती 794040
सोनभद्र 3015120
आगरा 163728
महोबा 1266960
बहराईच 2198880
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed