{"_id":"621a5f2603eeb532117291bc","slug":"ten-bookies-including-the-kingpin-arrested-used-to-inform-the-police-about-the-arrival-of-the-walkie-talkie-baghpat-news-mrt5784814116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगना सहित दस सट्टेबाज गिरफ्तार, वॉकी टाकी से देते थे पुलिस आने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगना सहित दस सट्टेबाज गिरफ्तार, वॉकी टाकी से देते थे पुलिस आने की सूचना
विज्ञापन
बागपत ::: सट्टा व जुआ खेलते हुए पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : BAGHPAT
- नगर की महावीर वाली गली में मकान से कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर पकड़े
- नकदी, रसीद, मोबाइल, वॉकी टाकी सहित अन्य काफी सामान बरामद किया गया
- चार सट्टेबाजों ने अपनी पत्नी भी अवैध धंधे में लगाई हुई, पुलिस तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। महावीर वाली गली में एक मकान पर पुलिस ने छापा मारकर सरगना सहित दस सट्टेबाज पकड़े है। यह सभी हाईटेक तरीके से सट्टा चला रहे थे। पुलिस के आने की सूचना वॉकी टाकी से एक-दूसरे को देते थे। चार सट्टेबाजों ने अपनी पत्नी भी अवैध धंधे में लगाई हुई है, जिनके सहित 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी तपेश्वर सागर ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात महावीर वाली गली में विनोद के मकान में शुक्रवार को छापा मारा। मौके से सट्टा खेलते हुए दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सरगना शाहिद उर्फ सेवा, अनिल, जाकिर, इरशाद, इकरामुद्दीन निवासीगण मोहल्ला मुगलपुरा, असलम, फैजान व दिलशाद निवासीगण मोहल्ला सराय, विनोद व सुरेश निवासीगण महावीर वाली गली शामिल हैं। इनके पास से 20150 रुपये, चार वॉकी टाकी, सात मोबाइल, एक कैलकुलेटर, 42 सट्टा चार्ट, 15 सट्टा पर्ची, 12 रसीद बुक आदि सामान बरामद हुआ। सट्टेबाजों ने पूछताछ में बताया कि इस सट्टे के धंधे में सबसे बड़े सरगना सुमित व अमित के साथ दोनों की पत्नियां, शाहिद व विनोद के साथ उनकी पत्नियां भी शामिल है। यह धंधा बागपत के साथ ही आसपास के गांवों और हरियाणा, दिल्ली तक चलता है। सट्टेबाजों को दूध कारोबारी प्रदीप गुर्जर निवासी बाघू रुपये देता है। यह पुलिस के आने की सूचना देने के लिए वॉकी टाकी का इस्तेमाल करते है। पुलिस ने 17 सट्टेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से सात की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।
शाहिद के खिलाफ 12 मुकदमे, सुमित कर चुका पुलिस पर हमला
सट्टेबाज शाहिद के खिलाफ पहले ही 12 मुकदमे दर्ज है। वह कई बार जेल जा चुका है। इसके अलावा पकड़े गए विनोद के खिलाफ चार, अनिल के खिलाफ तीन, सुरेश और दिलशाद के खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। सुमित के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज है और वह छापा मारने जाने पर एक बार पुलिस टीम पर हमला भी कर चुका है।