फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temporary jail was built in Digambar Jain Inter College, Jai Shriram written on every wall

दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में बनाई गई थी अस्थायी जेल, हर दीवार पर लिखा जय श्रीराम

Sat, 01 Aug 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Temporary jail was built in Digambar Jain Inter College, Jai Shriram written on every wall
बड़ौत के बिजरौल गांव के शहामल इंटर कॉलिज में अयोध्या जाने से पूर्व चरण पादुका सभा में एकत्र लोग - फोटो : BARAUT
राम मंदिर आंदोलन :
विज्ञापन

- सैकड़ों कारसेवकों ने दी थी गिरफ्तारी, श्रीराम जय राम, जय-जय राम के नारों से गूंज उठी थी जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान नगर के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज को अस्थायी जेल मेें तब्दील कर दिया गया था। इसमें सैकड़ों कार सेवकों ने एक-साथ गिरफ्तारी दी थी। जेल में रहने के दौरान भी उत्साह का माहौल था।
राम मंदिर के लिए शुरू हुए आंदोलन के दौरान गिरफ्तारियों का दौर शुरू हुआ, तो बड़ी संख्या में लोग जेल भेजे गए। किसी ने जुलूस निकालते हुए गिरफ्तारी दी तो, किसी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। बहुत से लोगों को जेलों मेें रखा गया था तो कइयों को अस्थाई जेलों में। ज्यादातर स्कूल, कॉलेजों को जेलों में बदल दिया गया था। नगर के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज को भी अस्थायी जेल में तब्दील कर दिया गया था। इसमें एक साथ सैकड़ों कारसेवकों ने एक साथ अपनी गिरफ्तारी दी थी। वहां भी श्रीराम जय राम, जय-जय राम का नारा दिन भर गूंजता था। कारसेवकों ने जेल के अंदर दीवारों पर श्रीराम के जयकारे और राम मंदिर की पेंटिंग बना दी थी।
विज्ञापन

इन लोगों ने दी थी गिरफ्तारी
बड़ौत। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार के नेतृत्व में दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में बनाई गई अस्थायी जेल में रामकुमार गुप्ता, विनोद कुमार जैन एडवोकेट, प्रवीण जैन, धर्मपाल सैनी, वकील चन्द जैन, मुराली लाल गुप्ता सहित सैकड़ाें की संख्या में कारसेवकों ने दी थी गिरफ्तारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 दिन जानसठ जेल में बंद रहे नरेंद्र कुमार जैन
बड़ौत। नरेन्द्र कुमार जैन बताते है कि राम मंदिर आंदोलन चरम पर था। अधिकांश कारसेवक व आंदोलन से जुडे़ लोग अयोध्या कूच करने की तैयारी में थे। पुलिस से बचते हुए चोरी-छिपे नगर से बाहर तो निकल गया, लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस दौरान 21 दिनों तक जानसठ जेल में बंद रहा, लेकिन राम मंदिर बनवाने का जुनून कम नहीं हुआ। आज बहुत खुशी है कि 30 साल पुरानी उनकी मांग पूरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed