{"_id":"633730cff179c76e4a48a86b","slug":"tempo-stand-agent-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-baraut-news-mrt6076349168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंपो स्टैंड के एजेंट की मौत परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंपो स्टैंड के एजेंट की मौत परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
बड़ौत सीएचसी पर विलाप करते मृतक रिपु के परिजन
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंपो स्टैंड के एजेंट की मौत
बड़ौत। नगर की बिजरौल रोड पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से टेम्पू स्टैंड के एजेंट की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पर लेकर पहुंचे और बाद में उसको पीएम के लिए भेज दिया।
मृतक रिपु पुत्र महिपाल शर्मा (40) बिजरौल गांव का रहने वाला था। वह नगर में टेंपो स्टैंड का एजेंट था। शुक्रवार की सुबह वह घर से नगर की बिजरौल रोड पर टैंपो स्टैंड पर आया तो वहां पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने सड़क पर उसका शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस शव को लेकर सीएचसी पहुंची। कुछ देर बाद रिपु के परिजन भी वहां पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।
एक माह पूर्व मां व चार माह पूर्व पिता का हो गया था निधन
मृतक रीपु की मां का बीमारी के चलते एक माह पूर्व निधन हो गया था, जबकि चार माह पूर्व उसके पिता महिपाल का भी निधन बीमारी के चलते हो गया था। मृतक के एक बेटा प्रियांशु व एक बेटी खुशी है, जबकि एक भाई विक्की दिव्यांग है। रीपु की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।