{"_id":"66775cb282b6a136b40121d7","slug":"temperature-dropped-heat-persists-humidity-worsens-condition-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-114500-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तापमान गिरा गर्मी बरकरार, उमस से हुआ बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तापमान गिरा गर्मी बरकरार, उमस से हुआ बुरा हाल
Sun, 23 Jun 2024 04:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। तापमान कम होने के बावजूद गर्मी का सितम बरकरार है। उमस बढ़ने से लोगों का दिन भर बुरा हाल रहा। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा।
शुक्रवार दोपहर में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद जिले का तापमान 41 डिग्री से घटकर 38 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शनिवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। तापमान कम होने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस के कारण दिन भर लोगों का बुरा हाल रहा। गर्मी के कारण दिन भर लोगों का पसीना नहीं सूखा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को रात में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को जिले में हल्के बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रहने का अनुमान है।