{"_id":"61fab73257edfb43d343f9d7","slug":"tell-the-youth-the-benefits-by-doing-yoga-baghpat-news-mrt5754862163","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को योगाभ्यास कराकर फायदे बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को योगाभ्यास कराकर फायदे बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को युवाओं में चेतना जागृत करने एवं युवाओं को राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित नागरिक बनाने के उद्देश्य से इब्राहिमपुर माजरा गांव में प्रशिक्षकों की निगरानी में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योग पीठ के योगाचार्य इन्द्रप्रताप ने युवाओं को योगाभ्यास कराया और नियमित योग करने के फायदे बताए।
उन्होंने युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। फिटनेस ट्रेनर अमित शर्मा ने युवाओं को वर्चुअल दुनिया से बाहर निकलकर व्यायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे मौसम जनित बीमारियों से बचाने के साथ-साथ जीवन शैली जनित बीमारियों से बचाव होता है। डॉ. विकास कुमार ने युवाओं को नशे की लत और एचआईवी एड्स से बचाव के लिए जागरूक किया। शिक्षक सनी कुमार ने युवाओं को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देकर सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई। एनवाईवी सुमित कुमार, सुहेल, दीपक ठक्कर, विराट, विशेष, विशाल, सात्विक, अरुण कुमार, अर्जुन, सागर, जोगिंदर, उपेश, मोनू आदि मौजूद रहे।