तहसीलदार ने सुनी समस्या, किसान समाधान पर अड़े
बागपत, दोघट। दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण मुद्दे को लेकर टीकरी सूजती चौराहे पर चल रहे धरने के चौथे दिन किसान क्रमिक अनशन पर रहे। तहसीलदार ने धरनास्थल पर पहुंचकर समस्या सुनी, लेकिन किसान पहले समाधान कराने की मांग पर अड़े रहे।
धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार हर्ष चावला, लेखपाल धर्मेंद्र व संजीव जैन ने किसानों को समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। जहां किसानों ने अपना मांगपत्र तहसीलदार को सौंपकर पहले समाधान कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि भूमि पर खड़ी फसल का मुआवजा, रकबा दुरुस्तीकरण समेत अन्य मांगे पूरी होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। उधर, रालोद नेताओं ने पहुंचकर किसानों को समर्थन किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह, रालोद नेता विश्वास चौधरी, किसान राजवीर, हरवीर, पवन, साजिद, सुक्रमपाल, आजाद, राजेंद्र राठी, रविंद्र, कुशेंद्र, नीटू, अब्बास मौजूद रहे। संवाद