{"_id":"578e87694f1c1b4326c4b472","slug":"tehsil-movements-gunjin","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनों से गूंजीं तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनों से गूंजीं तहसील
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में मंगलवार को लोगों की फरियाद सुनते डीएम अौर एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत । तहसील दिवस में तहसील धरना-प्रदर्शन से गूंजती रही। जिलाधिकारी और एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 71 शिकायतें आईं, इनमें से मात्र पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर हो सका।
डीएम हृदय शंकर तिवारी ने समस्याओं के निस्तारण के लिए खंड विकास अधिकारी को साप्ताहिक बैठक कर निस्तारण करने के आदेश दिए और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर ग्रामवासियों की समस्याओं को संवेदनशील होकर निस्तारित करेंगे। डीएम ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तहसील दिवस, जिलाधिकारी कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ऑन लाइन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा समय-सीमा में शिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन पोर्टल पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता बर्दाश्त नहीं होगी।
तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक पूनम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जेपी रस्तौगी, उपजिलाधिकारी बड़ौत यशवर्धन श्रीवास्तव, सीओ सीपी सिंह और राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
तहसील में वाजिदपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन मेंकहा गांव के तालाब में पानी की निकासी न होने के कारण मकानों में पानी घुस गया है। इससे घरों में दरारें आ गई है। गांव के दुर्गा मंदिर में भी आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है और गांव के लोगों को परेशानी हो रही है और गांव में रोग फैलने लगे। इसमें धन्नी, पिंकी, संगीता, धर्मवीरी, सुखवीर, महेंद्री, प्रवेश, फुल्लो, कमलेश, सोमवती, मुकेश, रमेश, रामपाल, प्रदीप, महावीर आदि रहे।
कस्बा छपरौली के लोगों ने तहसील पहुंचकर राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया और राशन डीलर पर धांधली करने के आरोप लगाए। इनमें शमीमा, नफीस, राशिद, इमरान, फुरकान, कृष्णपाल, बबीता, संगीता, वसीम, तमीम, इंतजार, नसीम, फरीद, पप्पू आदि रहे। जौहड़ी गांव के लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर जांच की मांग की। इनमें कृष्णपाल, श्रीपाल, मोनू, देशराज, प्रमोद, किशोर, जाहिदा, विनोद, रामवीर सिंह, अशोक, हरेंद्र, सतेंद्र आदि रहे।
रंछाड़ के ग्रामीणों ने किया हंगामा, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बड़ौत। हैंडपंपों से निकल रहे दूषित पानी के विरोध में मंगलवार को रंछाड़ गांव के लोगों ने हंगामा किया। मंगलवार को ग्रामीण रविन्द्र हट्टी के नेतृत्व में गांव में एकत्रित हुए। रविन्द्र हट्टी ने बताया कि पानी पीने से लोग सांस, पेट संबंधित व अन्य रोगों की चपेट मेें आ रहे हैं। कई बार समस्या को लेकर विभागीय अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। बाद में ग्रामीणों ने डीएम हृदय शंकर तिवारी को ज्ञापन सौंप शीघ्र कार्रवाई की मांग की। हंगामा करने वालों में हिमेश तोमर, अश्वनी, अखिल, प्रदीप, मनोज, प्रवीण, मोहित तोमर, नीटू शर्मा, पवन कुमार, सचिन कुमार, रवि मलिक, कपिल तोमर, जितेंद्र शामिल रहे।
हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
बड़ौत। दहेज हत्या में बिनौली पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर मृतका के परिजनों ने तहसील में एसपी को ज्ञापन देकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पीड़ितों ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा परवेज पुत्र नूर हसन विशाल सिनेमा के पास बड़ौत का है। उसने अपनी बहन गुलफसा की शादी राशिद पुत्र कय्यूम जिवाना गुलियान थाना बिनौली के साथ छह माह पूर्व की थी। शादी के दिन से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे । 15 जुलाई की रात्रि में उन्होंने गुलफसा की फांसी लगाकर हत्या कर दी।