फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager dies of snakebite, dead person was buried in Yamuna

सर्पदंश से किशोर की मौत, मृतक को यमुना में दी जलसमाधि

Tue, 07 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of snakebite, dead person was buried in Yamuna
सर्पदंश से किशोर की मौत, मृतक को यमुना में दी जलसमाधि
विज्ञापन

बड़ौत। सुल्तानपुर हटाना गांव में घर में सोए किशोर को सांप ने डस लिया। परिजन इलाज के लिए उसे हरियाणा, दिल्ली, मेरठ और बड़ौत में उपचार के लिए ले गए, लेकिन किशोर को बचाया नहीं जा सका। गमजदा परिजनों ने उसे यमुना में जल समाधि दे दी है।
सुल्तानपुर हटाना निवासी विजय का बेटा आकाश (17) सोमवार रात घर के आंगन में चारपाई पर सोया हुआ था। रात करीब ढाई बजे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो सांप घर से निकलकर पास के जंगल में चला गया। परिजन रात के समय ही किशोर को लेकर हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, दिल्ली, मेरठ और बड़ौत के अस्पतालों में पहुंचे, लेकिन हर जगह जवाब दे दिया गया। किशोर की मौत हो चुकी थी। परिजन शव को वापस गांव लेकर पहुंचे। गणमान्य लोगों की सहमति के बाद मंगलवार को किशोर को गांव के पास से बह रही यमुना में जल समाधि दे दी गई। मृतक के चाचा राजेंद्र ने जलसमाधि दिए जाने वाले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

क्या बोले प्रधान
गांव के प्रधान रविंद्र का कहना था कि जहरीले सांप के काटने से किशोर की मौत हुई है। हिन्दू धर्म के अनुसार प्राचीन काल से ही सांप के डंसे हुए व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने की बजाए उसे जल में प्रवाहित किया जाता है। यही वजह है कि गणमान्य लोगों के सुझाव और परिजनों की सहमति से जल समाधि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाड़ला चला गया, परिजन गमजदा
किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां राजकली, बहन प्रियंका व छोटे भाई विकास सहित परिवार की अन्य महिलाओं व युवतियां का रोते हुए बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed