{"_id":"615f3c0a8ebc3e61df07e9f4","slug":"teenager-dies-in-road-accident-there-is-uproar-in-the-family-baghpat-news-mrt559623041","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
दाहा बस स्टैंड पर किशोर को ईको गाड़ी ने टक्कर मारी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दाहा बस स्टैंड पर किशोर को ईको गाड़ी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने किशोर को घायल अवस्था में सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। मगर, रास्ते में उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है
दाहा गांव का रहने वाला वासु (14) पुत्र तनवीर बृहस्पतिवार को फोटो खिंचवाने के लिए दाहा बस स्टैंड पर गया था। सड़क पार करते हुए सामने से आ रही ईको गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। उसे हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। किशोर की मेरठ लेकर जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। संवाद
जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग
बागपत। मीतली के ग्राम पंचायत सदस्य शिवकुमार ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव के कुछ लोगों ने ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा