फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager dies after tractor overturns, fellow injured

ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, साथी घायल

Sat, 16 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after tractor overturns, fellow injured
अग्रवाल मंडी टटीरी आने के लिए मीतली चौराहे से ट्रैक्टर में सवार हुए थे दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर मीतली चौराहे के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मीतली गांव का रहने वाला राहुल (13) पुत्र प्रदीप अपने साथी रोहित पुत्र अशोक के साथ अग्रवाल मंडी टटीरी आने के लिए शुक्रवार शाम को मीतली चौराहे पर खड़ा था। मेरठ की तरफ से आए एक ट्रैक्टर में बैठ गए, जिसमें सेटरिंग का सामान रखा हुआ था। चौराहे से थोड़ा आगे चलते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें से गिरे सामान के नीचे दबकर राहुल की मौत हो गई, जबकि रोहित घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देवर ने की भाभी से दुष्कर्म की कोशिश
बागपत। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति मनोरोगी है। रिश्ते के दो देवर मकान के पास रोजाना खेत में बकरी चराने के लिए आते हैं। दोनों कई बार उसके मकान में पानी पीने के लिए आ जाते थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम एक देवर मकान में पानी पीने के बहाने आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसके चिल्लाने पर पति घर पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी। उसने पथराव करने का आरोप भी लगाया। इसकी पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुराना कस्बा चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह का कहना है कि यह केवल मारपीट का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed