फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teej festival celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

Sun, 31 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teej festival celebrated with pomp
बड़ौत में हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं - फोटो : BARAUT
बड़ौत/खेकड़ा। क्षेत्र में तीज पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने मेहंदी लगा झूला झूलते हुए सावन के गीत गाए।
विज्ञापन

भारतीय वैश्य परिवार महासंघ के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. राजीव गुप्ता व महिला विंग की राष्ट्रीय प्रभारी अंशु अग्रवाल के निर्देशन में रविवार को महिलाओं ने धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया। संगठन की संरक्षिका कृष्णा जैन, जिला अध्यक्ष सारिका जैन, उमा गर्ग, करुणा गुप्ता, शालू गुप्ता, निधि गुप्ता, पूनम जैन, रीमा जैन, शालिनी जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। उधर बड़ौत नगरपालिका में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी महिलाओं ने हरियाली तीज मनाई। इसके अलावा नगर में जगह-जगह हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वहीं दिल्ली रोड स्थित होटल सैंट्रम में रविवार शाम महिलाओं ने तीज धूमधाम से मनाई। होटल के चेयरमैन संजीव प्रधान, प्रबंधक विकास कुमार ने महिलाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। मौके पर संजीव,, कृति सिंघल, साक्षी सिंघल, सुजाता सिंघल, रश्मि तोमर, ज्योति तोमर, अनीता, भावना जैन, प्रियंका जैन शामिल रहीं। उधर, खेकड़ा में तीज पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। महिलाओं मेहंदी लगाने के साथ ही सावन के गीत गाए। घरों में व्यंजन बनाकर एक-दूसरे को खिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed