फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teej festival celebrated in schools

स्कूलों में तीज महोत्सव की धूम

Sun, 31 Jul 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teej festival celebrated in schools
सावन का महीना पवन करे शोर:बागपत में तीज के अवसर पर गीत गाते हुए झूला झूलती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। स्कूलों में शनिवार को तीज महोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं के बीच मेहंदी और डांस प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में दो वर्गों में मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रथम वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया जिसमें कक्षा 11वीं की वंशिका पहले, 12वीं की अंशिका दूसरे स्थान पर रही। दूसरे वर्ग में कक्षा-6 से 8वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें मानसी प्रथम, रिदिया दूसरे और देवांश तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उधर सरस्वती शिशु मंदिर में बाल वर्ग में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में आशा प्रथम, हर्षिता दूसरे, काजल तीसरे स्थान पर रही। शिशु वर्ग में वर्षा पहले, पलक दूसरे स्थान पर रही। प्रधानाध्यापक उपेंद्र दत्त शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

उधर शहीद मनवीर नेशनल सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बली में हुई प्रतियोगिता में ध्रुव हाउस की अंशिका प्रथम, लव कुश हाउस की रिया दूसरे और अभिमन्यु हाउस की तनु त्यागी तीसरे स्थान पर रही। स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कस्बे के दुर्गा अतिथि भवन में तीज पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं ने नृत्य कर त्योहार मनाया। कार्यक्रम में अनु तंवर व विनीता राजपूत मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक मेहंदी लगाकर जीता सबका मन
छपरौली/अमीनगर सराय। छपरौली के एंबिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 10 तक की छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा 8 की सुरैया ने प्रथम स्थान, कक्षा नौवी की अंजली दूसरे स्थान पर रही। उधर कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में आतिका प्रथम व वैष्णवी दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में मधु चौधरी व कुमारी निशा व विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। उधर अमीनगर के आचार्य जय सागर दिगंबर जैन इंटर कालेज में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की शिवानी पहले स्थान पर, कक्षा 12वीं की दिपांशी दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्या अनीता जैन, अनीता शर्मा, निरुपमा त्यागी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed