फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Team arrived to investigate ration reduction and card cancellation

Baghpat News: राशन घटतौली और कार्ड निरस्त की जांच करने पहुंची टीम

Fri, 29 Dec 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Team arrived to investigate ration reduction and card cancellation
कांधला। गांव श्यामगढ़ी में पात्र महिला का राशन कार्ड काटने और राशन घटतौली सहित अन्य आरोपों की शिकायत की जांच के लिए खाद्य पूर्ति विभाग की टीम पंहुची और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर राशन डीलर के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


गांव गढ़ीश्याम निवासी महिला ने सीएम पोर्टल पर फर्जीवाड़े की शिकायत करते हुए बताया था कि उसका राशन कार्ड फर्जी तरीके से अपात्र बताते हुए दूसरी ग्राम पंचायत की सूची में शामिल कर कटवा दिया गया था। वहीं कुछ ग्रामीणों ने राशन डीलर पर घटतौली कर राशन कम देने की भी शिकायत की थी। मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर अमर उजाला ने प्रकरण को प्रमुखता से उठाया। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और प्रकरण पर जांच टीम बैठा दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के एआरओ नरेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक कैराना दीपा कुमारी व मनीष कुमार शिकायतकर्ता महिला के घर पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली। महिला ने राशन कार्ड काटे जाने के संबंध में किए गए फर्जीवाड़े से संबंधित कागज प्रस्तुत करते हुए बयान दर्ज कराए। इस दौरान 19 ग्रामीणों ने भी राशन डीलर पर कम राशन देने और शिकायत करने पर राशन काटे जाने की धमकी देने का आरोप लगाया। टीम ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। टीम में शामिल अधिकारीयों ने ग्रामीणों को राशन डीलर के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed