{"_id":"618ff07bbb939e3cb517de70","slug":"teaching-work-was-disrupted-in-the-college-for-the-second-day-as-well-baraut-news-mrt5646942144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिंबर जैन डिग्री कॉलेज में दूसरे दिन भी रही हंगामे की स्थिती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिंबर जैन डिग्री कॉलेज में दूसरे दिन भी रही हंगामे की स्थिती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में प्रवेश समिति की संयोजक एसोसिएट प्रोफेसर समेत तीन शिक्षिकाओं के साथ कॉलेज के ही सहायक प्रवक्ता द्वारा हाथापाई करने, प्रवेश संबंधी अभिलेख फाड़ने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दूसरे दिन शनिवार को भी हंगामे की स्थिति रही। इस दौरान शिक्षण कार्य बाधित रहा। मामला बढ़ने पर पुलिस भी कॉलेज बुलाई गई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह को बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति की संयोजक एसोसिएट प्रो. सुनीता, असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज व कीर्ति शर्मा ने कॉलेज के ही सहायक प्रवक्ता पर अभद्रता करने, अभिलेख छीनकर रजिस्टर फाड़ने व विरोध करने पर हाथापाई करने की शिकायत की थी। इसके बाद पीड़ित शिक्षिकाओं की लिखित शिकायत के आधार पर सहायक प्रवक्ता को निलंबित कर दिया था। उनके विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। साथ ही कॉलेज में घटना की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। शनिवार को दूसरे दिन भी इस प्रकरण को लेकर कॉलेज में हंगामा हुआ। जहां प्राचार्य ने सहायक प्रवक्ता पर कक्ष में घुसकर धमकी देने की बात कहीं, वहीं सहायक प्रवक्ता ने आरोपों को झूठा बताया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने बताया कि कॉलेज और सहायक प्रवक्ता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।