फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers will protest by burning copies of the bill

विधेयक की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

Sun, 07 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Teachers will protest by burning copies of the bill
बागपत। उत्तर प्रदेश प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री राज कुमार शर्मा के आवास पर बैठक हुई। इसमें प्रांतीय संघ के आह्वान पर आठ मार्च को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राज कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षक, कर्मचारी और किसान विरोधी है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ की ओर से मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन व अन्य शांतिपूर्ण तरीके से मांग की जा चुकी है, शिक्षक विरोधी नीति के कारण सरकार समस्या का समाधान नहीं कर रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि सोमवार को प्रांतीय संघ के आह्वान पर विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन होगा। इसमें ईश्वर पाल, मनोज कुमार, मौजीराम, प्रदीप कुमार, जय कुमार, रुपेश चौधरी, विजय, संजीव कौशिक, भीष्म पाल, लोकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, ब्रजभूषण, हरेंद्र दीक्षित, अमित गोयल, महेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed