फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers will have to make a digital diary, will have to keep the details of the syllabus

शिक्षकों को बनानी होगी डिजिटल डायरी, रखना होगा पाठ्यक्रम का ब्यौरा

Thu, 17 Feb 2022 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Teachers will have to make a digital diary, will have to keep the details of the syllabus
शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करेंगे डायरी, जांच करेंगे अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ शिक्षण संबंधित गतिविधियों की निगरानी के लिए शिक्षकों को डिजिटल डायरी बनानी होगी। इस डायरी में शिक्षकों को स्कूल में बच्चों को पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम का ब्यौरा दर्ज करना होगा और मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। अधिकारी समय-समय पर शिक्षकों की डायरी चेक कर पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी लेंगे।
बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को डायरी बनाने के निर्देश दिए है। शिक्षक डायरी में बच्चों को पढ़ाए जाने वाले विषय संबंधी जानकारी दर्ज करेंगे। साथ ही डायरी को मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करेंगे। अधिकारी शिक्षकों की डायरी ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके अलावा विभाग के अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों की डायरी चेक कर पाठ्यक्रम से मिलान करेंगे। डायरी अपडेट करने के सप्ताह में पढ़ाया जाने वाला पाठ्यक्रम तैयार कराया जाएगा। डायरी अपडेट न रखने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।शासन के निर्देश पर सभी विद्यालयों के शिक्षकों को डायरी बनाकर पाठ्यक्रम का ब्यौरा दर्ज कर डायरी पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

मेधावियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी 1 की ओर से मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनिरुद्ध गोयल एवं हर्ष जैन को सीए में सफलता प्राप्त करने के लिए मंडल अध्यक्ष लियो लायन डॉ गौरव गर्ग की ओर से भेजे गए गए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन दीपक गोयल एवं सचिव लॉयन पंकज गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर कमला अग्रवाल, क्लब उपाध्यक्ष लॉयन आशुतोष मित्तल, मंडलीय चेयरमैन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने दोनो मेधावियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ दीपक शर्मा, सुनील गोयल, राजेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed