{"_id":"625daa2560885257bf4c0289","slug":"teachers-will-check-the-copies-in-a-dilapidated-building-baghpat-news-mrt5850412121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर भवन के नीचे बैठकर कॉपियों की जांच करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर भवन के नीचे बैठकर कॉपियों की जांच करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
बागपत के इंटरमीडिएट कालेज सरूरपुर स्थित कक्ष
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए मूल्यांकन केंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर-खेड़की के कुछ कमरे जर्जर हैं। जिससे शिक्षकों को उनमें मूल्यांकन करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त मूल्यांकन केंद्रों पर अन्य सुविधाओं की भी कमी है। जिससे शिक्षक केंद्र पर मूल्यांकन करने का विरोध कर रहे हैं। उधर, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि केंद्र पर मूल्यांकन की तैयारी पूरी है और जर्जर कमरों को बंद करा दिया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब 23 अप्रैल से मूल्यांकन कराने की तैयारी है। जिले में बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत और इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। श्री यमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट और इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की में हाईस्कूल की परीक्षा का मूल्यांकन कराया जाना है। सरूरपुर खेड़की इंटरमीडिएट कॉलेज के कमरे जर्जर हो चुके हैं। इसके चलते शिक्षक इसे मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि कॉलेज में शिक्षकों के लिए अन्य सुविधाएं भी नहीं हैं। जिससे मूल्यांकन के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कॉलेज के जर्जर कमरों को बंद करा दिया है। मूल्यांकन करने के लिए आने वाले शिक्षकों के लिए कॉलेज परिसर में कैंटीन की व्यवस्था कराई गई है। इसके अतिरिक्त पार्किंग, पेयजल की सुविधा करा दी है।-राजवीर सिंह, प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर-खेड़की
विज्ञापन
कॉलेज में नियमित कक्षाएं चलाई जा रही हैं। फिलहाल यूपी बोर्ड की परीक्षा भी पूर्ण कराई गई है। कुछ शिक्षक बड़ौत में मूल्यांकन केंद्र बनवाने की मांग को लेकर इस मूल्यांकन केंद्र का विरोध कर रहे हैं। हालांकि यहां पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई हैं।-अंतरिक्ष कुमार, प्रबंध संचालक इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर-खेड़क़ी