{"_id":"680f8662c8b2e39c0800e304","slug":"teachers-shiksha-mitras-and-instructors-will-have-to-provide-details-of-enrollment-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-130515-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिक्षकों, शिक्षा मित्र व अनुदेशकों को देना होगा नामांकन कराने का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिक्षकों, शिक्षा मित्र व अनुदेशकों को देना होगा नामांकन कराने का ब्यौरा
Mon, 28 Apr 2025 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 28 Apr 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
- परिषदीय विद्यालयों में नामांकन नहीं कराने वालों का रोका जाएगा वेतन, स्पष्टीकरण भी देंगे
- बीएसए ने सभी बीईओ को जारी किया नोटिस, ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को नामांकन कराने का ब्यौरा देना होगा। यदि किसी ने नामांकन नहीं कराया तो उनका वेतन रोका जाएगा। इसके लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने के निर्देश दिए।
जिले में 530 से अधिक परिषदीय, कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालय है। बेसिक शिक्षा विभाग ने नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान संचालित कर रखा है। विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए शिक्षकाें, शिक्षा मित्र व अनुदेशकों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। घर-घर जाकर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर बच्चों का नामांकन कराने के निर्देश दिए थे।
इसके तहत शिक्षक गांवों व शहरों में जागरूकता रैली, नुक्कड़ कार्यक्रम, बैठक एवं अभिभावकों से मिलकर उन्हें अपने बच्चों का परिषदीय स्कूलों में प्रवेश कराने के प्रति जागरूक किया था। अब हर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों को कराए गए दाखिलों का ब्यौरा देना होगा।
विज्ञापन
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से हर स्कूल से यह डाटा एकत्र करने के निर्देश दिए। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि सभी शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षा मित्रों ने कितना नामांकन कराया है उसका ब्यौरा मांगा गया है, ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।