फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers protested in BSA office

शिक्षकों ने दिया बीएसए कार्यालय में धरना

Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested in BSA office
बागपत। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय में धरना दिया। बताया कि कार्यालय में एक वर्ष से शिक्षकों के प्रकरण लंबित पड़े है। बार-बार मांग करने के बाद भी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मदत्त शर्मा की पेंशन प्रकरण का समाधान व पांच कर्मचारियों के एसीपी स्वीकृत नहीं किए गए है। इसके अलावा शिक्षकों के चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान समय पर स्वीकृत नहीं किए जा रहे है। इससे शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने एक सप्ताह में समस्या का समाधान न होने पर 23 दिसंबर से धरना देने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नीलाल त्यागी, जिलामंत्री नरेंद्र धामा, बाबूराम, राजेश कुमारी, हरपाल तोमर, सुशील कुमार, राजीव तोमर, अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed