फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   teachers protest at collectorate

मांगों को लेकर शिक्षकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, शीघ्र समाधान कराने की मांग

Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
teachers protest at collectorate
बागपत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : BAGHPAT
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति, चयन वेतनमान तथा अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शिक्षक हित में समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस मेडिकल की सुविधा, मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर उच्चीकृत पद पर समायोजित करने की मांग की। इसके उपरांत शिक्षामित्र व अनुदेशकों को मुख्यधारा में शामिल कराने, जिले के अंदर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने चयन वेतनमान के उपरांत वरिष्ठ एवं कनिष्ठ के मध्य वेतन विसंगतियों को दूर करने, एक दिसंबर 2008 के बाद पदोन्न्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को 17 हजार 140 व 18 हजार 150 रुपये न्यूनतम वेतनमान दिलाने की मांग उठाई। शिक्षकों की गोपनीय आख्या मानव संपदा पोर्टल पर प्रविष्टि करने, एनपीसी पासबुक निर्गत करने, शिक्षकों को प्रतिकार अवकाश का विकल्प प्रदान करने पर बल दिया। उन्होंने चयन वेतनमान स्वीकार करने, पोर्टल पर सर्वर समस्या होने पर आॉफलाइन अवकाश स्वीकृत करने और शिक्षकों के अवकाश की स्वीकृति के लिए बीईओ/बीएसए के अधिकार निर्धारित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर, जिलामंत्री राजीव कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष डा.ॅ मनोज तोमर, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नवनीत चौधरी, खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अतुल आत्रेय, तपेंद्र, नीलम सिंह, नरेश कुमार, कुलभूषण तोमर, सतपाल सिंह, विपिन शर्मा व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षक-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बाइक रैली आज
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षक एवं कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंगलवार को राष्ट्र वंदना चौक से कलक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली के उपरांत शिक्षक एवं कर्मचरियों की मांगों को लेकर मुुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed