{"_id":"604660348ebc3e769b1b6d6c","slug":"teachers-protest-against-collectorate-against-bill-baghpat-news-mrt529002183","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधेयक के विरोध में शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधेयक के विरोध में शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बागपत। शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को शिक्षा सेवा अधिकरण के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ और माध्यमिक शिक्षक संघ पदाधिकारी कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। शिक्षकों ने सरकार अधिकरण की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकरण के विरोध में 21 मार्च को लखनऊ के क्वींस इंटर कॉलेज में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राज कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक महासंघ ने एकजुटता के बल पर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा अधिनियम बनाया । सरकार विधेयक के जरिये शिक्षकों को अपमानित करने पर तुली है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने कहा कि विधेयक के विरोध में जरूरत पड़ने पर शिक्षक जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष उमेश कुमार तथा जिला मंत्री सतवीर सिंह ने कहा कि विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सरकार को काम रोको प्रस्ताव के जरिये आगाह किया। इस विधेयक को प्राथमिक से लेकर महाविद्यालय तक के शिक्षक किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा और माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर के आह्वान पर विधेयक के विरोध में 29 मार्च को लखनऊ के क्वींस इंटर कॉलेज में संघ के घटकों की बैठक बुलाई है। बैठक में आगे की रणनीति की घोषणा होगी। इसमें मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा, जितेंद्र तोमर, मनोज कुमार, जयवीर सिंह, योगेश कुमार, प्रदीप शर्मा, रामकिशन भरतवीर, कुशलता चौहान, रितु रानी, गुंजन गुप्ता, लोकेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जितेंद्र कुमार, गुंजन गुप्ता, महेंद्र सिंह चौहान, कुलदीप सिंह तोमर, कपिल कुमार, रामकिशन भारती मौजूद रहे।