फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers have to upload data for exam duty

परीक्षा ड्यूटी के लिए शिक्षकों को डाटा करना होगा अपलोड

Wed, 10 Mar 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers have to upload data for exam duty
जनपद में बनाए गए 44 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

प्रत्येक केन्द्र पर तैनात होगें 50 प्रतिशत बाहर के कक्ष निरीक्षक
बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। केंद्र निर्धारण के साथ ही मूल्यांकन केंद्रों का चयन भी हो गया है। अब परीक्षकों के चयन के लिए राजकीय, अशासकीय और वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों का विवरण मांगा गया है। प्रधानाध्यापकों को ऑनलाइन डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए शासन ने 44 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। यहां हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 32 हजार 754 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैयारियां हो रही हैं। प्रत्येक केंद्र पर 50 प्रतिशत बाहर के कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों के हिसाब से शिक्षकों का डाटा जमा किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक को 20 मार्च तक डाटा संसोधित करने का निर्देश दिया गया है। वेबसाइट पर नियमित रूप से कार्यरत व परिषद के नियमानुसार निर्धारित शैक्षिक अर्हता रखने वाले अध्यापक का ही विवरण अपलोड करना है। निर्धारित मानक पूरा करने वालों का नाम हटाने को कहा गया है। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का कार्य चल रहा है। संबंधित प्रधानाध्यापकों से सूचना मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed