फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers demonstrated at BRC center

Baghpat News: बीआरसी केंद्र पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Dec 2022 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated at BRC center
खेकड़ा। बीआरसी केंद्र पर पुरानी पेंशन को लागू कराने की मांग को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली सहित चार सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक लामबंद हैं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की संयोजक भावना शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों व शिक्षकों ने शुक्रवार को खेकड़ा खंड विकास कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक संगठनों द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बार-बार आश्वासन देने के बावजूद सरकार इस मांग को लेकर पूरी तरह उदासीन है। शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन नीति तत्काल बहाल करने की मांग की। इस दौरान रूपेश कुमार, निसार, अमरीश कुमार, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed