फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher killed in accident

हाईवे पर हादसे में टीचर की मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 14 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सिसाना गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार टीचर देवेंद्र कुमार (22) को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


निरोजपुर गुर्जर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र सोहन पाल सिंह गांव के कोन्ता पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे। बुधवार दोपहर वे अपने बैंक के खाते से रुपये निकालने के लिए आए थे। वापस घर लौटते समय जैसे ही वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सिसाना गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन


इससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया । वहां के चिकित्सकों ने देवेंद्र को मेरठ रेफर किया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।  पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहाक हादसे में युवक देवेंद्र की मौत हो गई है। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed