फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher eligibility test preparation complete

शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी पूर्ण

Sat, 04 Jan 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test preparation complete
बागपत। जिले में आठ जनवरी को 13 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) होगी। परीक्षा केंद्र के साथ-साथ उन स्कूलों का भी अवकाश रहेगा, जिसके शत प्रतिशत शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लगी है। दो पालियों में परीक्षा होना निर्धारित की है, जिसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन

एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में आठ जनवरी को 13 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा होना निर्धारित है। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 900 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पर्यवेक्षक और जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। 13 केंद्रों पर पड़ने वाले छात्रों का तो अवकाश रहेगा ही, इसके अलावा उन विद्यालयों का भी अवकाश घोषित किया गया है जिनके शत प्रतिशत शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लगाई गई है। उन्होंने उन सभी प्रधानाचार्यों को परीक्षा के दौरान अवकाश घोषित करने के लिए निर्देशित किया है। डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने बताया कि करीब 15 से 20 स्कूल ऐसे है, जिनके शत प्रतिशत शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने भी प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा प्रथम पाली में होगी। इसके लिए 7462 परीक्षार्थी पंजीकृत है। द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी, जिसमें 4471 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बागपत। प्राथमिक स्तर की परीक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, आदर्श इंटर कॉलेज डोला, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खिड़की, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बागपत, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा में परीक्षा होगी। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए की परीक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed