फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher attempted self-immolation in the Collectorate

Baghpat News: शिक्षक ने कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया

Sun, 29 Mar 2026 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Teacher attempted self-immolation in the Collectorate
बागपत। कलक्ट्रेट में शनिवार को शिक्षक मुकेश शर्मा ने आत्मदाह का प्रयास किया। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उनसे पेट्रोल की बोतल छीनकर आत्मदाह करने से रोका। साथियों ने उनको समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

खैला गांव के हजारीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज की शिक्षिका निधि शर्मा ने शुक्रवार से कलक्ट्रेट में धरना शुरू किया है। शिक्षिका ने बताया कि आठ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वेतन दिलाने, दूसरे विद्यालय में भेजने व वेतनवृद्धि का लाभ दिलाने की मांग कर रही है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। शिक्षिका के समर्थन में शनिवार को शिक्षक मुकेश शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। वह भी हजारीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में तैनात थे, जिनको कई महीने पहले कॉलेज में राजनीति करने, शिक्षण कार्य बाधित करने समेत अन्य आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इन सभी के कलक्ट्रेट में धरने पर बैठने के कारण डीआईओएस राघवेंद्र सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने शिक्षिका निधि शर्मा की बात सुनकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उनको मुकेश शर्मा भी अपनी समस्या बताने लगे तो डीआईओएस ने उनको कहा कि वह उनकी बात सुनने के लिए नहीं आए हैं। इसके बाद डीआईओएस वहां से चले गए। इस पर मुकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि उनको बर्खास्त करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने नाराज होकर पेट्रोल की बोतल निकालकर अपने ऊपर तेल डालने का प्रयास किया। वहां खड़े पुलिस कर्मियों ने किसी तरह शिक्षक से बोतल को छीनी। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने कहा कि समस्याओं को लेकर पत्र लिया गया है और उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed