{"_id":"63fa5bcdf95da1ca6b0509e4","slug":"tb-is-gripping-children-too-125-found-infected-in-the-district-baghpat-news-c-14-1-132790-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बच्चों को भी जकड़ रहा टीबी, जिले में 125 मिले ग्रसित, ऐसे करें बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बच्चों को भी जकड़ रहा टीबी, जिले में 125 मिले ग्रसित, ऐसे करें बचाव
Sun, 26 Feb 2023 05:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:12 PM IST
सार
बागपत मेंं 125 बच्चे टीबी की बीमारी से ग्रसित हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार चल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि टीबी की बीमारी संक्रमण रोग है। टीबी संक्रमित मरीज से दूसरे व्यक्ति को फैलने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत। टीबी की बीमारी बड़ों के साथ बच्चों को भी जकड़ रही है। जिले में 14 साल तक के 125 बच्चे टीबी के मरीज हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। जिससे बच्चे जल्दी संक्रमण का शिकार होते हैं। इसके अलावा कुपोषित बच्चों में संक्रमण होने का अधिक खतरा रहता है। बच्चों की उम्र के साथ लंबाई कम बढ़ना और वजन कम होना भी टीबी का लक्षण हो सकता है।
लोगों को टीबी के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से योजनाएं चलाई जा रही हैं। टीबी के मरीजों के पोषण के लिए प्रतिमाह 500 रुपये भत्ता दिया जा रहा है। जिले में कुल 1714 टीबी के मरीज हैं। इनमें से इस वर्ष 250 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। जिले में बड़ों के साथ बच्चों को भी टीबी की बीमारी जकड़ रही है।
बागपत मेंं 125 बच्चे टीबी की बीमारी से ग्रसित हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार चल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि टीबी की बीमारी संक्रमण रोग है। टीबी संक्रमित मरीज से दूसरे व्यक्ति को फैलने की संभावना रहती है। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बीमारी होने की संभावना अधिक रहती है। कुपोषित बच्चे को टीबी होने का खतरा अधिक होता है। बच्चे को दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी रहने से टीबी की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। बच्चों को टीबी होने पर खांसी, बुखार और रात में पसीना आने की समस्या होती है।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
- लगातार खांसी होने पर जांच कराएं
- बच्चों को गंभीर खांसी से पीड़ित लोगों से दूर रखें।
- बच्चों को प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन कराएं।
- अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों को ले जाने से परहेज करेंं।
- बच्चों का नियमित रूप से टीकाकरण कराने
- लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
- टीबी होने पर बच्चों का पूरा कोर्स कराएं।
टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों का सर्वे कर रही है। समय पर टीकाकरण और पोषण न मिलने के कारण बच्चों में टीबी की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। टीबी होने पर कोर्स पूरा कराकर बीमारी को खत्म किया जा सकता है। - डॉ. यशवीर सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी