फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Taught children about the principles and rituals of Jainism.

Baghpat News: जैन धर्म के सिद्धांतों और संस्कारों की बच्चों को शिक्षा दी

Sun, 14 Jun 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Taught children about the principles and rituals of Jainism.
-कस्बे के जैन स्थानक में धार्मिक शिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के जैन स्थानक में शनिवार को धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बच्चों को जैन धर्म के सिद्धांतों और संस्कारों की जानकारी दी गई। जैन समाज के प्रधान अमित जैन ने बच्चों को भगवान महावीर के संदेशों से अवगत कराया।

अमित जैन ने बताया कि बच्चों को जैन धर्म की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने हमेशा 'जियो और जीने दो' का संदेश दिया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकेगी। जैन ने यह भी कहा कि धार्मिक मार्ग पर चलने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। शिविर के बाद एक धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आकांक्षा जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परी जैन ने द्वितीय और गुनगुन जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंकित जैन, विपिन जैन, मनीष जैन, विक्की जैन, सुदेश जैन, सुलोचना जैन और प्रेरणा जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed