फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Task force constituted to investigate canal cleaning by drone

नहरों की सफाई की ड्रोन से जांच, टॉस्क फोर्स गठित

Thu, 17 Oct 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Task force constituted to investigate canal cleaning by drone
बागपत कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित किसान दिवस में समस्या सुनती डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : BAGHPAT
बागपत। किसान बैठक में किसानों ने बेसहारा गोवंशीय पशुओं के सड़कों पर घूमने, बकाया भुगतान, नहरों की सफाई नहीं होने आदि मुद्दों को डीएम के सामने उठाया। डीएम ने कहा नहरों की सफाई की जांच ड्रोन कैमरों से कराई जाएगी। जांच के लिए टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा। भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों को नोटिस भेजेंगे। जिन गोवंश आश्रय स्थलों की शिकायत की, उनकी जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई किसान बैठक में किसानों ने कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों पर इंतजाम पूरे नहीं है। किसानों ने आरोप लगाया कि गोवंश स्थलों पर चारे का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। चेतावनी दी कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो मुख्यमंत्री के आने से एक दिन पहले कलक्ट्रेट में गोवंशों को भर दिया जाएगा। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि किसानों के सामने कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। बकाया भुगतान का प्रयास किया जा रहा है। गोवंश आश्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं, जिन केंद्रों की शिकायत हैं, वहां की जांच होगी। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहरों की जानकारी मांगी तो वह जानकारी नहीं दे पाए। जिस पर नाराजगी जाहिर की। किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान, नहरों की सफाई कराने व सुचारु तरीके से बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ पीसी जायसवाल, डीडीए प्रशांत कुमार, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, बिजेंद्र सिंह, इंद्रपाल चौधरी, रामपाल धामा, सुनील, किसान नेता राजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

किसानों को मिले पर्याप्त बिजली
बागपत। डीएम ने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली मिलनी चाहिए। ऊर्जा निगम को निर्देशित किया बिजली शेड्यूल को बदला जाएगा। सुबह शाम प्रकाश की अच्छी व्यवस्था रहनी चाहिए। जर्जर तारों को बदलने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग से किसान खरीद सकते हैं आलू का बीज
बागपत। जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद ने बताया कि आलू उत्पादक किसान को के लिए जिला उद्यान विभाग को 100 क्विंटल कुफरी बहार बीज का आवंटन किया। किसान के लिए 1745 रुपये प्रति क्विंटल का दाम निर्धारित किया। बताया कि आलू बीज उत्पादन करना चाहते हैं, वह यह बीज खरीदकर अपने बोरो में लगे टैग का पूर्ण सुरक्षित निकालेंगे। सफल उत्पादन का प्रमाणपत्र देने पर प्रति हेक्टेयर से 12250 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed