तरन्नुम हत्याकांड में बड़ा खुलासा: भाई ही निकला कातिल, इज्जत की खातिर बहन को दी थी खौफनाक मौत
बागपत में नौवीं की छात्रा को उसके ही भाई ने चाकू से गोदकर मार डाला। छात्रा की लाश घर में ही पड़ी मिली। वहीं सभी परिजन घर से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र के तिलपनी गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा तरन्नुम (17) की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बड़ा खुलासा कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम आरोपी ने इज्जत की खातिर बहन को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। वहीं छात्रा के चाचा को भी तलाश किया जा रहा है।
तिलपनी गांव में तरन्नुम की बुधवार शाम को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से खून में सना हुआ चाकू भी मिला। छात्रा के परिवार के सदस्य घर से गायब हो गए थे। पुलिस ने ऑनर किलिंग सहित कई बिंदुओं पर जांच की तो मामले की तह खुलती चलीं गईं। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी छात्रा के भाई को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: दिन निकलते ही हादसा: मुजफ्फरनगर में सेना की गाड़ी से टकराई बाइक, हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
तरन्नुम की मां शाहिदा की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है जबकि उसके पिता शादाब राजमिस्त्री हैं और काम के सिलसिले में अधिकतर गांव से बाहर ही रहते हैं। इसी कारण तरन्नुम अपनी दादी जरीना के पास रहती थी। उसका भाई मोनिश भी साथ ही रहता है, बराबर के कमरों में उसके दो चाचा रहते हैं।
बुधवार शाम तरन्नुम घर में अकेली थी। पुलिस के अनुसार नमाज के बाद दादी घर पहुंची तो उसने छात्रा का शव पड़े देखा। उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले पुलिस को सूचना देने के बाद से परिवार के सभी सदस्य घर से गायब हो गए थे।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि छात्रा की बरसिया गांव के किसी युवक से जान पहचान थी और वह उससे बातचीत भी करती थी। इसे लेकर घर में विवाद भी कई बार हुआ। बुधवार को भी भाई बहन के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी आपा खो बैठा और चाकू से वार कर बहन की हत्या कर डाली। वहीं छात्रा का चाचा फरार है उसकी तलाश की जा रही है।