फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tampering troubled family getaway

छेड़छाड़ से परेशान परिवार का पलायन

Sat, 19 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
बागपत में मनचलों के भय से इंटर की छात्रा और उसके परिजनों ने नगर से पलायन कर दिया है। रोजाना होने वाली छेड़छाड़, अपहरण की धमकी  और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार ने यह कदम उठाया है। अभी भी परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। 
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी कक्षा 12 की छात्रा से तीन माह से कुछ युवक छेड़छाड़ करते आ रहे है। यदि वह स्कूल जाती है तो उसे रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ की जाती है। उसके मोबाइल फोन पर लगातार अश्लील बातें की जा रही है। छात्रा के पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी कि उसकी बेटी के पीछे कुछ युवक पड़े है और उसके अपहरण करने की फिराक में है।

विज्ञापन

11 मार्च 2016 को जब छात्रा इंटर का पेपर देने जा रही थी तो तीन बाइक सवार होकर छह युवकों ने बावली रोड स्थित घासी राम गेट के पास उसे अगवा करने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले में मौके पर पहुंचकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए युवकों ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए थे। पुलिस ने मामूली धाराओं में दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उनके अन्य साथियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत होने के बाद दोनों आरोपियों ने 13 मार्च की शाम को मां के साथ बाजार जा रही छात्रा को रास्ते में रोक कर अपहरण और जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत भी छात्रा के पिता ने पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने और युवकों के भय से छात्रा और उसके परिवार ने नगर छोड़ दिया है।

उसके पिता ने कहा कि स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद नहीं है, अब वह डीआईजी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाएंगे। 
 इस संबंध में सीओ सीपी सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। छात्रा और उसके परिजनों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed