फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tamper organically,baraut

छेड़छाड़ पर बवाल

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बड़ौत / अमर उजाला
ब्यूरो/बड़ौत / अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Tamper organically,baraut
फूंस वाली मस्जिद पर स्कूल जा रही शिक्षिका से
विज्ञापन
कुछ युवकों ने सरेआम छेड़खानी की। शिक्षिका के शोर मचाने पर मस्जिद के पास मौजूद कुछ युवकों ने छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को बाजार में दौड़ा दौड़ाकर पीटा, जिससे बीच बाजार हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ लगने से जाम लग गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर भीड़ के कब्जे से एक आरोपी को छुड़ाया, जबकि बाकी भाग गए। लोगों में गुस्सा है कि छेड़खानी रोकने के पुलिस दावे तो बहुत करती है, लेकिन होता कुछ नहीं।

    सोमवार सुबह करीब नौ बजे नगर के एक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका अपने स्कूल जा रही थी। जब वह फंूस वाली मस्जिद के पास पहुंची, तो वहां पहले ही बाइक पर खड़े युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। वहां मौजूद युवकों ने छेड़खानी करने वालों को घेर लिया। वे भागने लगे। 

लेकिन युवकों ने उन्हें सड़कों पर दौड़ा -दौड़ाकर पीटा। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई।  जिससे सड़क पर जाम लग गया। करीब 15 मिनट तक बखेड़ा हुआ, लेकिन फंूस वाली मस्जिद पर तैनात पुलिस कर्मी मूक दर्शक बनकर वहां खडे़ सब कुछ देखते रहे।

 बाद में कोतवाली पुलिस जीप से वहां पहुंची और वहां एकत्रित भीड़ से आरोपी एक युवक को छुड़ाया जबकि उसके साथी भाग निकले। पकड़ा गया युवक बिजरौल का रहने वाला था।  लोगों ने पुलिस से कहा कि शहर में आए दिन छात्राओं युवतियां,महिलाओं से छेड़खानी हो रही है।

हालत यह है कि वह घर से अकेली निकलने में भी डरने लगी हैं। स्कूल से आती जाती छात्राओं, शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ तो आम बात हो गई है। पुलिस अधिकारी छेड़खानी रोकने को लंबे चौडे़ दावे तो करते हैं लेकिन होता कुछ नहीं। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि इस संबंध में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर आती है तो मामला दर्ज किया जाएगा। छेड़खानी रोकने के लिए पुलिस की आेर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed