खेकड़ा। तहसील में अपनी समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर रहे अधिवक्ताओं से एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने के लिए वार्ता की। अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। अधिवक्ताओं ने समाधान होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया।
अधिकारियों की कार्यशैली के विरोध में तहसील के अधिवक्ता 13 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल के पांचवें दिन शुक्रवार को एसडीएम निकेत वर्मा ने अधिवक्ताओें से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता की। करीब दो घंटे तक वार्ता चली, लेकिन इसके बावजूद कोई हल नहीं निकल सका। तहसील बार अध्यक्ष नवीन त्यागी ने बताया कि अधिकारियों को विरोध के कारणों से अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। समाधान होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर तहसीलदार वंशिका श्रीवास्तव, महासचिव हरिओम शर्मा, विशाल धामा, राकेश कौशिक, भूपेंद्र धामा, रामेश्वर दयाल शर्मा, लोकेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।