{"_id":"65888fbc5f650e28080427cc","slug":"taking-up-jain-sannyasa-is-as-difficult-as-walking-on-a-standing-sword-sadhvi-shakuntala-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-5120-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन संन्यास ग्रहण करना खड़ी तलवार पर चलने जितना कठिन : साध्वी शकुंतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन संन्यास ग्रहण करना खड़ी तलवार पर चलने जितना कठिन : साध्वी शकुंतला
विज्ञापन
बड़ौत। जैन स्थानक मंडी में रविवार को आयोजित तिलक एवं अभिनंदन समारोह में अमीनगर सराय निवासी दीक्षार्थी बहन स्वाति जैन पुत्री सुनील जैन का अनुमोदन महोत्सव जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा तिलक करके किया गया। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने दीक्षार्थी बहन को तिलक करके मंगल गीत गाते हुए उनके आगामी संयम जीवन की अनुमोदना की।
धर्म सभा में सानिध्य प्रदान कर रही जैन साध्वी शकुंतला महाराज ने कहा कि जैन साधु जीवन अंगीकार करना अत्यंत कठिन एवं कठोर निर्णय है। बहन स्वाति जैन ने यह निर्णय करके आज के मानव समाज को एक संदेश दिया है। जैन संन्यास ग्रहण करना तलवार की नोक पर चलने के समान कठिन है।
इतिहासकार डॉ. अमित राय जैन ने बताया कि दीक्षा आरती बहन स्वाति जैन ने स्नातक की उपाधि तक की भौतिक शिक्षा ग्रहण की हुई है, उसके उपरांत उन्हें वैराग्य के भाव आने के बाद धार्मिक शिक्षण ग्रहण कर उन्होंने अपने परिवार से आज्ञा प्राप्त कर जैन संन्यास ग्रहण करने का निर्णय लिया। 19 जनवरी को अमीनगर सराय कस्बे में सील चंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य समारोह के दौरान उन्हें जैन सन्यास दीक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, घसीट मल जैन, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन, वीरेंद्र जैन, मूलचंद जैन, पवन कुमार जैन, देवेंद्र जैन, मोनिका जैन इत्यादि लोगों ने दीक्षार्थी बहन को तिलक किया।