{"_id":"63b5b9f4fcd8c20cf3236630","slug":"take-training-for-six-months-stay-in-army-for-four-years-then-become-unemployed-for-life-rahul-baghpat-news-mrt620555211","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने ट्रेनिंग लो, चार साल सेना में रहो, फिर जिंदगीभर बेरोजगार बनो : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने ट्रेनिंग लो, चार साल सेना में रहो, फिर जिंदगीभर बेरोजगार बनो : राहुल
विज्ञापन
बागपत : बड़ौत के छपरौली चुंगी पर आयोजित सभा में लोगों का अभिवादन करते राहुल गांधी।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 12 मिनट के भाषण में अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा
- युवाओं की दुखती रग पर राहुल ने रखा हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। राहुल गांधी ने सेना में भर्ती की नई अग्निवीर योजना को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को चार साल के ठेके पर अग्निवीर बना रही है। अग्निपथ के नाम पर राष्ट्र की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ हो रहा है। छह महीने ट्रेनिंग लो, चार साल सेना में रहो, फिर जिंदगीभर के लिए बेरोजगार बना दिया जाएगा। देश में चार साल की ठेके की नौकरी के बाद कोई पेंशन नहीं, हेल्थ की कोई सुविधा नहीं, न रैंक बढ़ेगी, न कोई फायदा मिलेगा।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान युवाओं को देखकर अपने भाषण का फोकस भी युवाओं पर रखा। अपने 12 मिनट के भाषण में उन्होंने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरते हुए युवाओं की दुखती रग पर हाथ रखा। उन्होंने कहा कि यह कैसा राष्ट्रवाद है। युवाओं की भावनाओं से मोदी सरकार खिलवाड़ कर रही है। सेना में जाने का सपना संजो रहे जो युवा सुबह जल्द उठकर और शाम के समय सड़कों पर पसीना बहाता था, अब उसे चार साल ठेके पर नौकरी दी जा रही है। जब युवा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करता है तो उन पर सख्ती की जाती है।
उन्होंने महंगाई को लेकर कहा कि जब देश में हमारी सरकार थी तो मोदी कहते थे कि महंगाई कितनी बढ़ गई है, लेकिन आज खुद महंगाई पर नहीं बोलते। हमारी सरकार में गैस सिलिंडर मात्र 400 रुपये का था, लेकिन अब 1100 से ऊपर हो गया है। पेट्रोल भी हमारी सरकार मेें 60 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 100 भी पार कर चुका है। कहा कि बीच का जो यह पैसा है यह मोदी के चार खास मित्रों के खातों में पहुंच रहा है।

बागपत : बड़ौत के छपरौली चुंगी पर आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करते राहुल गांधी।- फोटो : BAGHPAT