फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Take inspiration from Malaviya ji's life

मालवीय जी के जीवन से प्रेरणा लें युवा

Thu, 26 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Take inspiration from Malaviya ji's life
बागपत। भगवान परशुराम संघ के तत्वावधान में पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने युवाओं से मालवीय के जीवन से प्रेरणा लेने और उच्च शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया। इस दौरान परशुराम रत्न, परशुराम श्री और परशुराम गौरव की उपाधियां प्रदान की गई।
विज्ञापन

बुधवार को बागपत में पंडित राजकुमार शास्त्री एवं आचार्य प्रवीण पुलत्सय ने मंत्रोच्चारण कर हवन कराया। वक्ता नरेश कुमार शर्मा ने पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन पर प्रकाश डाला। अजय कौशिक, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र कौशिक, त्यागी समाज के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र त्यागी, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने भी विचार रखें। इसके अलावा 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर महेन्द्र देव शर्मा एडवोकेट, गोमती प्रसाद दीक्षित को परशुराम रत्न, सेवानिवृत्त हुए आनंद कुमार शर्मा, कुसुम शर्मा, चमनलाल शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा को परशुराम श्री, डॉ अंजना शर्मा, डॉ प्रशांत शर्मा, प्रांशु शर्मा, दीपिका कौशिक को श्री परशुराम गौरव की उपाधियां दी गई। संघ के अध्यक्ष विजय कौशिक ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन अजय शंकर शर्मा ने किया। पुरूषोत्तम शर्मा, राकेश मोहन शर्मा, कपिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, कमल कांत वशिष्ठ, गगन गौड़, पुनीत शर्मा, संजय शर्मा, विकास, हिमांशु, सतीश, राजपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, उमेश शर्मा, आकाश, सुशांत, पवन, डॉ बीडी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed