संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दीप औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए।
संस्थान के प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य व नोडल अधिकारी राजकीय आईटीआई के प्राचार्या नीरज कुमार ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। संस्थान के प्रबंधक विनोद कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम सफलता की कुंजी होती है। बिना परिश्रम के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। जब तक लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में परिश्रम नहीं किया जाएगा, तब तक सफलता नहीं मिल सकती है। इस मौके पर हिमांशु, विश्वा कुमार, नरेंद्र, के अलावा विशाल, अभिषेक, सिद्धार्थ, भारत, अमित, रिंकू, राजा, चमनकांत सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।