फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sweet plated on 75-foot-high value column

75 फुट ऊंचे मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाया

Mon, 08 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 08 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sweet plated on 75-foot-high value column
बागपत के बड़ौत में आदिनाथ भक्तामर प्रचार संगठन के तत्वावधान और मुनि क्षीर सागर, मुनि शिवानंद, मुनि प्रशमानंद, आर्यिका प्रत्यक्ष मति माता के सानिध्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का भव्य निर्वाण महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। गांधी रोड स्थित 75 फुट ऊंचे मान स्तंभ पर मोक्ष कल्याणक लड्डू चढ़ाया गया।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन ने झंडारोहण से किया। चित्र अनावरण अरुण जैन, दीप प्रज्ज्वलन सुनील जैन ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल नेता अश्वनी तोमर रहे। व्याख्यान वाचस्पति डॉ. श्रेयांस जैन और पंडित नरेशचंद जैन के निर्देशन में श्रीजी की शांतिधारा की गई।
विज्ञापन


सौधर्म इंद्र मनोज जैन, कुबेर इंद्र, दीपक जैन, ईशान इंद्र सतीश जैन, सानत इंद्र सचिन जैन और महेंद्र इंद्र अंकलेश जैन ने पूजा की। मुनि क्षीर सागर महाराज ने कहा कि भगवान आदिनाथ ने मानव जाति को असि, मसि, कृषि, वाणिज्य, शिल्प और कला का ज्ञान प्रदान किया था। मुनि शिवानंद और प्रशमानंद महाराज ने कहा कि भगवान के निर्वाण महोत्सव को मनाना और उसमें भाग लेना अतिशय पुण्य प्राप्ति में कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम के बावजूद भी श्रद्धालुओं ने भीड़ ने भी लाडू चढ़ाया। अध्यक्ष टेकचंद जैन, विजय जैन, संदीप जैन, संयोजक नीरज जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, डॉ. आरके जैन, संजय, गौरव, जिनेंद्र, धनेंद्र, सुबोध, अंकुर, अमित, प्रमोद, रायचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed