UP: सैलून संचालक का कहीं पाकिस्तान से कनेक्शन तो नहीं, खुफिया विभाग खंगाल रहा कुंडली
दो दिन पहले तेड़ा गांव के सैलून संचालक की वीडियो वायरल हाेने के बाद से खुफिया विभाग की टीमें अलर्ट हो गईं। जो पूरे प्रकरण की जांच के लिए तेड़ा गांव में डेरा डालकर बैठ गई। खुफिया विभाग ने पूरे प्रकरण की गंभरीरता से जांच की और फिर मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, पाकिस्तान से कनेक्शन होने के शक में आरोपी सैलून संचालक का रिकार्ड खंगाला गया। जिसके करीबियों से भी पूछताछ की गई। बताया गया कि सैलून संचालक की दुकान पर आने वाले युवकों पर भी नजर रखी जा रही है।
आठवीं तक पढ़ा है आरोपी
पुलिस की जांच में आरोपी अबरार आठवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। जो तीन भाईयों में दूसरे नंबर का है। उसके पिता और भाई मजदूरी और फेरी लगाने का काम करते हैं।
हंगामे के बाद गांव में तनाव का माहौल
पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने के मामले में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर हंगामा किया। जिसके बाद से गांव में दोनों वर्गों के लोगों में तनाव का माहौल बना हुआ है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने भी दोनों वर्गों के लोगों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील भी की।
असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे पांच-पांच युवक
पुलिस ने दोनों वर्गों के लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद दोनों वर्गों के पांच-पांच लोगों को चिह्नित कर अराजक तत्वों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी। जो गांव में हो रही गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएंगे। जिससे गांव में शांति बनी रहे।
तेड़ा गांव में हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी वार्ता की गई। कई बिंदुओं पर अभी जांच की जा रही है, जिसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी।