{"_id":"65dc80156217ee9b23019a6b","slug":"suryanshu-selected-for-asian-jujutsu-championship-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-107140-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सूर्यांशू का एशियन जुजुत्सु चैम्पियनशिप के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सूर्यांशू का एशियन जुजुत्सु चैम्पियनशिप के लिए हुआ चयन
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने मनाई खुशी, मई में जाएंगे आबू धाबी
फोटो संख्या 5
बिनौली। उत्तराखंड के देहरादून में हुई नेशनल जुजुत्सु चैम्पियनशिप व सलेक्शन ट्रायल में फजलपुर सुंदरनगर के सूर्यांशू ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके आधार पर उसका एशियन जुजुत्सु चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है।
सूर्यांशू आर्य पुत्र यशवीर सिंह दिल्ली के उत्तमनगर में रहता है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में एमए इंग्लिश का छात्र है। सूर्यांशू ने 24, 25 फरवरी को देहरादून के मल्टीपरपज हॉल परेड ग्राउंड में हुई नेशनल जुजुत्सु चैम्पियनशिप 85 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर टॉप 8 की सूची में अपना चौथा स्थान पक्का किया। इसके आधार पर सूर्यांशू का एशियन जुजुत्सु चैम्पियनशिप नेशनल गेम्स के लिए चयन किया गया है। सूर्यांशू मई माह में अबू धाबी यूएई में होने वाली एशियन जुजुत्सु चैम्पियनशिप में अपने भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगा। सूर्यांशू का चयन होने पर नरेश कुमार वर्मा, प्रधान सुधीर राजपूत, मास्टर जयभगवान, विनोद अरोड़ा, बलजीत सिंह ने खुशी जताई है।