{"_id":"5de40dbe8ebc3e54c979ad10","slug":"survey-done-baraut-news-mrt456534845","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे के दौरान टीम को सात पिलर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे के दौरान टीम को सात पिलर मिले
विज्ञापन
सर्वे के दौरान टीम को सात पिलर मिले
बड़ौत (बागपत)। यूपी और हरियाणा के बीच सीमा विवाद के निपटारे के लिये सर्वे टीम ने रविवार को भी बड़ौत तहसील के ककौर, शबगा और बदरखा गांव के यमुना खादर में सर्वे किया। इन गांवों में सात पिलर मिले हैं। इनमें से छह गड़े हुए और एक टूटा मिला।
जनपद के बड़ौत तहसील और संभालका हरियाणा की संयुक्त टीमों ने ककौर गांव के यमुना खादर में सर्वे किया तो वहां एक पिलर मिला। इस पर 10/20 नंबर अंकित था। बड़ौत तहसील के नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ककौर में तीन पिलर मिलें है जो एसआरपी के प्रतीक हो रहे हैं जबकि शबगा गांव के खादर में भी तीन पिलर मिले हैं, जिनमें एक उखड़ा हुआ था और दो गड़े हुए थे। वे भी एसआरपी के प्रतीत हो रहें है। सर्वे टीम ने बड़ौत तहसील के सर्वे कानूनगो नंद किशोर, सर्वे लेखपाल राजेश श्ुाक्ला, राजस्व विभाग के लोकेश कानूनगो, शशांक भारद्वाज व जितेंद्र शर्मा लेखपाल शामिल रहे। जबकि हरियाणा के संभालका के सर्वे कानूनगो महेंद्र व लेखपाल बिजेंद्र शर्मा टीम में शामिल रहे।