{"_id":"6297aaa9569c8c5b482e2a79","slug":"survey-campaign-and-intensive-diarrhea-control-fortnight-launched-baghpat-news-mrt5910039104","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू हुआ 30 वर्ष की आयु से अधिक वर्ग के लोगों का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू हुआ 30 वर्ष की आयु से अधिक वर्ग के लोगों का सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वे में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर के मरीजों की जाएगी पहचान, लक्षण मिलने के बाद कराया जाएगा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को सर्वे अभियान व सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। सर्वे में स्वास्थ्य विभाग की टीम उच्च रक्तचाप, मधुमेह व मुंह के कैंसर के मरीजों की पहचान की जाएगी। इसके बाद चिकित्सक के परामर्श के उपरांत मरीजों को उपचार दिलाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बुधवार को सीएचसी बागपत पर सर्वे अभियान व सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का फीता काटकर शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि एक से 30 जून तक जिले में उच्च रक्तचाप, कैंसर और मधुुमेह के मरीजों का सर्वे किया जाएगा। इस दौरान मरीजों की पहचान कर सीएचओ टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सकों से परामर्श दिलाएंगे। बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक से 15 जून तक जिले में दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम पांच वर्ष तक के बच्चों का सर्वे कर लोगों को ओआरएस का घोल बनाने, आशा अपने-अपने क्षेत्र में ओआरएस के पैकेट और जिंक की टेबलेट वितरित करेंगी। सर्वे के दौरान डायरिया से ग्रसित बच्चों की कुपोषण की जांच करके पुष्टि होने पर उपचार दिलाया जाएगा। लोगों को डायरिया से बचाव के लिए सफाई, पोष्टिक आहार और कोई भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. भुजवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, जिला कम्यूनिटी कार्यक्रम प्रबंधक नौशाद, रोहित कुमार, एएनएम, आशा व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।