{"_id":"617d88e42e3443094726b86b","slug":"surveillance-will-be-on-the-bullion-market-baraut-news-mrt5628981126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार पर रहेगी निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार पर रहेगी निगहबानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा बाजार में सीओ ने कराई चेकिंग, दुकानदारों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। धनतेरस व दीपावली आदि त्योहारों पर सराफा बाजार में भीड़ ज्यादा रहती है। ऐसे में कोई घटना न होने पाए इसके लिए पुलिस महकमा सतर्क है। एसपी के निर्देश पर शनिवार शाम सीओ व कोतवाल ने चेकिंग अभियान चलाया।
एसपी नीरज जादौन के निर्देश पर सीओ आलोक कुमार व कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह के नेतृत्व में शनिवार शाम नगर में अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम के अतिरिक्त दुकानों के पास खड़े संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच की। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि दो नवंबर को धनतेरस से शुरू होकर छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन, 6 नवंबर को भैया दूज त्योहार है। इन पर सराफा की दुकानों पर खरीददारी को लेकर भीड़ रहती है। इसके दृष्टिगत यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी सराफा कारोबारी को पुलिस गश्त की जरूरत है तो वह नजदीकी थाने से व क्षेत्र की डायल 112 से संपर्क कर नाम, पता व मोबाइल नंबर नोट करा सकता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
खेकड़ा। बीआरसी परिसर में चल रहे दीपावली मेले में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शनिवार को भगवान श्रीराम लीला का प्रोजेक्टर पर प्रदर्शन हुआ। मेले में पहुंचे लोगों ने इसका आनंद उठाया। मेले में रागनी, गीत, गजल आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दीपावली मेले में पहुंचे लोगों ने स्टालों पर सजावटी सामान, मिट्टी के दीये, फास्ट फूड आदि की खरीददारी की। तीसरे दिन मेले में कुछ लोगों ने पहुंचकर सामान की खरीददारी की। इससे चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी। पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने बताया कि शनिवार को मेले में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो गया। मेले में लगी स्टालों पर सामान की बिक्री तीन नवंबर तक होगी।